Patna: बिहार के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही की खबरें मीडिया में आती रहती हैं. ताजा मामला हाजीपुर सदर अस्पताल से जुड़ा हुआ है. यहां ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने महिला के पेट में स्पंज छोड़ दिया. इसके बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को महिला डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी. यहां ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने लापरवाही करते हुए महिला के पेट में स्पंज छोड़ दिया. इसे पढ़ें- मौसम">https://lagatar.in/meteorological-update-monsoon-finally-departed-from-india-four-days-after-the-normal-date/">मौसम
विज्ञान अपडेट : आखिरकार सामान्य तिथि से चार दिन बाद भारत से विदा हो गया मानसून
मामला : सुप्रीम कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा [wpse_comments_template]
विज्ञान अपडेट : आखिरकार सामान्य तिथि से चार दिन बाद भारत से विदा हो गया मानसून
सिविल सर्जन से शिकायत
महिला ने बताया कि ऑपरेशन के तीन-चार दिनों बाद ही उसे पेट में दर्द होने लगा. कई जगह इलाज कराने पर भी राहत नहीं मिली. इसके बाद महिला निजी नर्सिंग होम पहुंची. यहां अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच में पता चला कि उसके पेट में स्पंज छुटा हुआ है. महिला के पति घनश्याम ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की. सिविल सर्जन ने तुरंत महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया. सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द महिला का छोटा ऑपरेशन कर पेट में छुटे स्पंज को निकाल लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- न्यूजक्लिक">https://lagatar.in/newsclick-case-supreme-court-seeks-response-from-police-on-the-petition-of-prabir-purkayastha-and-amit-chakraborty/">न्यूजक्लिकमामला : सुप्रीम कोर्ट ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा [wpse_comments_template]
Leave a Comment