Search

 
 
 

Bihar : आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्जीक्यूटिव इंंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड

Banka : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. अब तक कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है. इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई की टीम बांका जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
 

Banka : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. अब तक कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है. इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई की टीम बांका जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के बांका प्रमंडल में पदस्थापित हरेन्द्र कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. SVU ने इस मामले में कांड संख्या 23/2026 दर्ज किया है. एसवीयू की टीम मंगलवार को उनके चार ठिकानों पर छापेमारी कर कागजात खंगाल रही है. अलग-अलग टीम उनके ठिकानों पहुंच कर उनके आय के स्रोत, संपत्ति और उनसे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

 

एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के इन ठिकानों पर चल रही छापेमारी

जानकारी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के पटना के महावीर नगर स्थित जनक नंदिनी अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 307, पटना के बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान, ग्राम सिमरवारा, थाना पातेपुर, जिला वैशाली स्थित परिसर और बांका में उनके कार्यालय लघु जल संसाधन विभाग में दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है. तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जांच एजेंसी को कितनी संपत्ति, नकदी, दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही