Lagatar Desk : बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिग जारी है. दूसरे राउंड की गिनती के बाद जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1,161 वोटों से आगे हैं. उन्हें 3,795 वोट मिले हैं. वहीं भाजपा 2634 वोट के साथ दूसरे स्थान और आरजेडी 664 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
उपचुनाव के नतीजे आने से पहले आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. सावन की पहली सोमवारी के मौके पर उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक किया और राज्य में सुख-शांति, समृद्धि और सभी लोगों के बेहतर जीवन की कामना की.
तेजस्वी यादव ने मंदिर में पूजा के बाद अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं. उन्होंने लिखा कि सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया और बिहार में शांति, भाईचारा, विकास और खुशहाली की प्रार्थना की.
उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की. साथ ही सभी शिवभक्तों और कांवरियों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा करने और पूजा के बाद सकुशल घर लौटने की अपील की. अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि बाबा हरिहरनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे. हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ.
सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर बाबा हरिहरनाथ जी से राज्य में सुख-शांति, समृद्धि-सौहार्द, प्रगति और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 3, 2026
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर… pic.twitter.com/m5iNdMBsxJ
कांवरियों को परेशानी ना हो, प्रशासन यह सुनिश्चित करे
मंदिर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि सावन का पहला सोमवार सभी के लिए शुभ हो. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकले हैं, इसलिए प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी भक्त को कोई परेशानी न हो और सभी सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूरी करें.
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना जारी
गौरतलब है कि भाजपा नेता नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफे दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.
30 जुलाई को हुई वोटिंग में राजद की रेखा गुप्ता, भाजपा के नीरज सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच कड़ा मुकाबला है. पटना के एएन कॉलेज में चल रही मतों की गिनती में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. ऐसे में अब सभी की नजर फाइनल नतीजों पर टिकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment