Search

 
 
 

बिहार: दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-खलासी की जलने से मौत

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई व दो गंभीर रूप से घायल हो गए है. ताजा मामला किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र का हैं, जहां गुरुवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई.
 

Bihar : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई व दो गंभीर रूप से घायल हो गए है. ताजा मामला किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र का हैं, जहां गुरुवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. 

 

दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए. देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई. आग की लपटें उठने लगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे. 

 

आग इतनी तेजी से फैल गई थी कि ट्रक में फंसे चालक तथा सहचालक बाहर नहीं निकल सके. और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे ट्रक के चालक और सहचालक भी टक्कर के बाद वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही