Search

 
 
 

बिहार में निगरानी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दारोगा 15 हजार घूस लेते अरेस्ट

बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. कई बड़े अफसरों के पर कार्रवाई हो चुकी है. कार्रवाई के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है.
 

Muzaffarpur : बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. कई बड़े अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है. कार्रवाई के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां निगरानी विभाग की टीम ने दारोगा को घूस लेते गिरफ्तार किया है.

 

जानकारी के अनुसार सदर थाना में पदस्थापित दारोगा भास्कर के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की गई थी. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि दारोगा भास्कर कुमार एक केस में कार्रवाई करने के बदले में मुझसे 15 हजार की घूस मांग रहे है.

 

जांच करने पर आरोप सही पाए गए. इसके बाद निगरानी की टीम पटना से मुजफ्फरपुर पहुंची. दारोगा को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. जैसे ही आरोपी दारोगा रिश्वत के 15 हजार रुपए ले रहा था. निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया.

 

अचानक हुई इस छापेमारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दारोगा भास्कर कुमार साल 2019 बैच के पुलिस अधिकारी है. वह पूर्णिया के रहने वाले है.

 

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

 

बता दें कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर के प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके चालक रामबाबू राम को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही