Search

 
 
 

गिरिडीह: बच्चा चोरी की अफवाह पर युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाया

जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अमजो गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक की पिटाई कर दी. बताया जाता है कि युवक देर रात एक घर में घुस गया था, जिसे देख घर में मौजूद बच्ची ने शोर मचा दिया. इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया.
 

Giridih : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अमजो गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक की पिटाई कर दी. बताया जाता है कि युवक देर रात एक घर में घुस गया था, जिसे देख घर में मौजूद बच्ची ने शोर मचा दिया. इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई. प्रारंभिक पूछताछ में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है और वह अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है. स्थानीय स्तर पर उसे नारायणपुर (जामताड़ा) क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही