Search

 
 
 

बिहारः नेता प्रतिपक्ष बनते ही विजय सिन्हा ने दिखाये तेवर, सरकार पर लगाये कई आरोप

 
Patna: शुक्रवार को बिहार विधानसभा में स्पीकर पद का चुनाव हुआ. इसमें अवध बिहार चौधरी को निर्विरोध स्पीकर चुना गया है. इसके बाद बीजेपी ने सरकार के खिलाफ सदन में मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाये गए विजय कुमार सिन्हा ने सरकार पर कई आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि जब वो स्पीकर थे तो उनपर सत्ता पक्ष की ओर से फैसलों को लेकर कैसे दबाव बनाया जाता था. बिहार">https://lagatar.in/jharkhand-news/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

विधानसभा समितियों की रिपोर्ट दबाने का सरकार पर आरोप

जब सदन में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सरकार पर निशाना साध रहे थे तो सत्ता पक्ष के विधायकों ने उन्हें टोका, लेकिन वो नहीं रूके. वो लगातार सरकार पर निशाना साधने का काम करते रहे. विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा समितियों की रिपोर्ट सदन में जारी करने की मांग की, जिनमें भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर जानकारी दी गई है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर समितियों की रिपोर्ट दबा रही है. इसे भी पढ़ें-बढ़">https://lagatar.in/bjp-mla-dhullu-mahtos-troubles-may-increase-hc-seeks-reply-from-income-tax-department-in-property-matter/">बढ़

सकती हैं BJP विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें, HC ने संपत्ति के मामले में आयकर विभाग से मांगा जवाब

सदन में नया वातावरण बनाने की अपील

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नये स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से कहा कि आप ये सुनिश्चित करें कि विधायिका की गरिमा कैसे बढ़े. मैं चाहता हूं कि जिस आसन पर आप बैठे हैं, उसे आप प्रभावित करें. बिहार जो अपराध और भ्रष्टाचार से कलंकित हुआ है, उससे आप मुक्ति दिलाएं. सदन में एक नया वातावरण बनायें. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही