Search

 
 
 

झारखंड में 22,575 अभियुक्त वांटेड, धनबाद में सर्वाधिक, रेल जमशेदपुर में सबसे कम

झारखंड में इस वक्त 22,575 अभियुक्त वांटेड हैं और पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है. झारखंड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में इन 22,575 लोगों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए हैं.
 

Ranchi :  झारखंड में इस वक्त 22,575 अभियुक्त वांटेड हैं और पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है. झारखंड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में इन 22,575 लोगों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए हैं.

 

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, धनबाद जिले में सबसे अधिक 5,389 वांटेड अभियुक्त दर्ज हैं. इसके बाद रांची (2,923), पलामू (1,884), गुमला (1,521) और जमशेदपुर (1,496) का स्थान है. वहीं, रेल धनबाद में सबसे कम केवल 11 वांटेड अभियुक्त हैं. इसके बाद रेल जमशेदपुर (52), गिरिडीह (95), रामगढ़ (165) और कोडरमा (181) ऐसे जिले हैं, जहां वांटेड अभियुक्तों की संख्या सबसे कम है. 

 

 

जानें क्या होता है स्थायी वारंट : 

स्थायी वारंट मुख्य रूप से आपराधिक मामलों से संबंधित होता है. जब किसी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जारी वारंट लंबे समय से लंबित रहता है और उसकी तामील नहीं हो पाती, तो उसे स्थायी वारंट या लंबित वारंट कहा जाता है. पुलिस को इन मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना होता है.

 

झारखंड के विभिन्न जिलों में वांटेड अभियुक्तों की संख्या :

  • - धनबाद : 5,389
  • - रांची : 2,923
  • - पलामू : 1,884
  • - गुमला : 1,521
  • - जमशेदपुर : 1,496
  • - साहेबगंज : 1,045
  • - चाईबासा : 1,074
  • - बोकारो : 954
  • - देवघर : 936
  • - लातेहार : 799
  • - हजारीबाग : 659
  • - लोहरदगा : 581
  • - गढ़वा : 501
  • - सरायकेला : 328
  • - खूंटी : 309
  • - सिमडेगा : 300
  • - जामताड़ा : 288
  • - पाकुड़ : 287
  • - गोड्डा : 278
  • - दुमका : 266
  • - चतरा : 253
  • - कोडरमा : 181
  • - रामगढ़ : 165
  • - गिरिडीह : 95
  • - रेल जमशेदपुर : 52
  • - रेल धनबाद : 11
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही