Bihar News: बंगाल की खाड़ी और बंगाल-ओडिशा तटों पर बने कम दबाव के क्षेत्र कारण बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के गया (मोहरा व अत्री में 138.4 मिमी) और सीवान (रघुनाथपुर में 118.2 मिमी) जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा औरंगाबाद, अररिया, नालंदा, पटना और किशनगंज जिलों के कई स्थानों में भी भारी बारिश हुई.
इसे भी पढ़ें:
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान दरभंगा में 36.7°C दर्ज किया गया. सबसे न्यूनतम तापमान गयाजी में 24.0°C दर्ज किया गया. राज्य का औसत अधिकतम तापमान 33.8°C से 36.7°C के बीच बना हुआ है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अगस्त को बांका, भागलपुर, गया, कटिहार और नवादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है. साथ ही दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है. वहीं, 30 अगस्त को बेगूसराय, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और रोहतास जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट है.
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है. खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें. कंक्रीट के पक्के मकानों में शरण लें. ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

