Search

 
 
 

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. इसी के साथ राज्य में बारिश के मौसम की शुरूआत हो गयी है. शुक्रवार दोपहर तक मॉनसून ने राज्य के लगभग आधे हिस्से को कवर कर लिया है. कोसी, सीमांचल, मिथिला और पूर्वी बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है.
 

Patna: बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. इसी के साथ राज्य में बारिश के मौसम की शुरूआत हो गयी है. शुक्रवार दोपहर तक मॉनसून ने राज्य के लगभग आधे हिस्से को कवर कर लिया है. कोसी, सीमांचल, मिथिला और पूर्वी बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. 

 

 

कटिहार, पूर्णिया सहित अन्य इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गयी है, जिससे मौसम सुहावाना हो गया है और गर्मी से राहत मिली है. मॉनसून से अभी आधे राज्य को कवर कर लिया है जो तेजी से फैल रहा है. मौसम विभाग की माने तो अगले अगलते तीन दिनों में पूरे राज्य में मॉनसून एक्टिव होगा. 

 

 

वहीं राजधानी पटना के लोगों को अभी मॉनसून का इंतजार है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में पटना तक मॉनसून पहुंचने की पूरी संभावना है. वहीं अगले 72 घंटे में राज्य के शेष हिस्सों में भी इसके विस्तार होने के आसार हैं.

 


मौसम विभाग ने शनिवार को भागलपुर, बांका, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश चेतावनी जारी की है. वहीं पूरे राज्य में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. दक्षिण बिहार, चंपारण, पटना और पूर्वी बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रविवार से मॉनसून के प्रभाव में थोड़ी कमी आने की संभावना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही