Patna: बिहार विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हो गई है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सत्र के पहले दिन दोनों सदनो को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में कहा कि नीतीश सरकार अगले पांच सालों में राज्य में एक करोड़ नौकरियां और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि, कानून का राज और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सरकार 'न्याय के साथ विकास' हासिल करने की दिशा में काम कर रही है. सरकार ने अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार के मौके दिए हैं. साल 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरियां और रोजगार के मौके मिलेंगे. वहीं, कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1.21 लाख पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई. साथ ही पुलिस थानों की संख्या 10,380 हो गई है.
राज्यपाल ने कहा कि, सरकार 'न्याय के साथ विकास' के अपने आदर्श वाक्य के अनुरूप, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है और महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने करने के लिए 10 हजार रुपए दिए हैं. जो महिलाएं व्यवसाय में कामयाब होगी, तो उन्हें 2 लाख रुपए तक मिलेंगे.
केंद्र सरकार के बाद अब नीतीश सरकार साल का अपना बजट मंगलवार को विधानमंडल में पेश करेगी. राज्य के वित्तमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव अगले एक साल के लिए विकास का विजन बजट में पेश करेंगे. बिहारवासियों की निगाहें वित्तमंत्री की ब्रिफकेस पर होगी. लोगों में नए ऐलान की उम्मीदें है. बजट में रोजगार, उद्योग, महिला सशक्तिकरण पर फोकस रह सकता है.
बता दें, विधानमंडल का सत्र 27 फरवरी तक चलेगा. जिसमें कुल 19 बैठकें होगी. बजट पेश होने के बाद 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और मतदान होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment