Search

 
 
 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, कहा-सभी विपक्षी दलों को करेंगे गोलबंद

 
Ranchi : झारखंड में सियासी जमीन खो चुकी आरजेडी एक बार फिर से पुराने तेवर में लौटने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया है. पटना में झारखंड राजद के नेताओं के साथ हुए बैठक के बाद 12 फरवरी को रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह तय हुआ है. इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की धरती रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी का स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-firing-in-mutual-dispute-in-harmu/">रांची

: हरमू में आपसी विवाद में फायरिंग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/tejashwi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अपनी ताकत को बढ़ायेंगे, सभी विपक्षी दलों को गोलबंद करेंगे

एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करूंगा. चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को गोलबंद कर एक साथ चुनाव लड़ना है. खासकर क्षेत्रीय दल जिस भी राज्य में मजबूत है उनको मजबूती के साथ लड़ाई लड़ना है. सभी पार्टियों की चाहत होती है कि ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े, लेकिन जो जहां भी मजबूत है वहां उसे मौका मिलना चाहिए. हम अपनी ताकत को बढ़ाएंगे. तभी चुनाव लड़ने के लिए सक्षम हो पाएंगे.
इसे भी पढ़ें - सरना">https://lagatar.in/rail-chakka-jam-due-to-demand-of-sarna-religion-code-many-trains-affected/">सरना

धर्म कोड की मांग को लेकर रेल चक्का जाम, कई ट्रेन प्रभावित

ये रहे मौजूद

राजद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री श्याम रजक, झारखंड राजद के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, फिरोज अंसारी, इरफान अहमद अंसारी, विशु विशाल, मंतोष यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/patna-tejashwi-yadav-attacked-bjp-said-fear-of-2024-inside-bjp/">पटना:

तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- BJP के अंदर 2024 का डर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही