Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UPSC टॉपर में बिहार की गरिमा को मिला दूसरा स्थान, रचा इतिहास

Patna : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट के साथ ही आयोग ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है. बिहार की बेटी ने इस लिस्ट में टॉप 3 में स्थान बनाई है. गरिमा मूल रूप से बक्सर जिले की रहने वाली है. उन्होंने बक्सर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया. गरिमा का रोल नंबर 1506175 है.

राजनीतिक दिग्गजों ने दी बधाइयां

गरिमा के इस उपलब्धि पर बिहार के राजनीतिक दिग्गजों ने बधाइयां भी देने शुरू कर दिए हैं. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर गरिमा को शुभकामनाएं दी हैं. तारकिशोर प्रसाद ने लिखा है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में बिहार के बक्सर निवासी गरिमा लोहिया ने देश में टॉप सेकेंड किया है. बिहार की बेटी की इस अभूतपूर्व कामयाबी के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

टॉप फाइव में चार पर बेटियों का कब्जा

यूपीएससी सीएसई 2022 के रिजल्ट में शीर्ष पांच में चार लड़कियां हैं. इनमें इशिता किशोर फर्स्ट, गरिमा लोहिया सेकेंड, उमा हरति एन थर्ड और स्मृति मिश्रा को फोर्थ रैंक मिला है. यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है.

18 मई को खत्म हुए थे साक्षात्कार

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE की प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी. इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था. प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 16 से 25 सितंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसके परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे. साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे.
इसे भी पढ़ें – JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड के रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही