Search

 
 
 

गुमला: बाइक सवार ने पेड़ में मारी टक्कर, एक की मौत

 
Gumla: बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत गुरदरी थाना क्षेत्र सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बेतीं गांव के समीप हुए हादसे में बिशुनपुर थाना क्षेत्र के ओरया गांव निवासी आसमान उरांव, 24 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा सुखदेव उरांव, 22 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना गुरदरी थाना एवं 108 एंबुलेंस को दी गई. जिसके बाद थाना प्रभारी की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल सुखदेव को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि गुरुवार को ओरेया गांव निवासी सुखदेव अपने रिश्तेदार के यहां अपने दोस्त आसमान के साथ बेतीं गांव गया था. जहां से मेहमानी करने के बाद लौटने के क्रम में बेतीं स्कूल के समीप सड़क किनारे स्थित एक पेड़ में उसका बाइक सीधा पेड़ से जा टकराया. इससे मौके पर ही आसमान की मौत हो गयी. जबकि सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर किया गया. इधर बिशुनपुर सीएचसी से बिशुनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-one-dead-one-injured-after-bike-skit-during-stunt/">Jamshedpur

: स्टंट करने के दौरान बाइक स्किट करने से एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही