Search

 
 
 

पलामू: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

 
Medininagar: सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना गुरुवार को सुलतानी बस स्टैंड एनएच 139 पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार में छतरपुर की ओर से आ रही बाइक ने खड़ी हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे हाइवा का टायर फट गया. घटना स्थल पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सुलतानी गांव के ग्रामीणों ने तत्काल कॉल कर एंबुलेंस बुलवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हरिहरगंज और पिपरा की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घायल युवक और मृतक को स्थानीय सीएचसी लायी. जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. काफी प्रयास के बाद दोनों की पहचान हुई. पीपरा थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मृतक जहानाबाद जिले के देवकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदुलार बिघा निवासी चंद्रदेव सिंह का 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार है. जबकि घायल युवक की पहचान जहानाबाद जिले के ही पाईबिघा थाना अंतर्गत मुरहारा निवासी संजय यादव के 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज के रूप में हुई है. घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दी है.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctor-duped-of-rs-30-lakh-cyber-criminals-carried-out-the-crime-by-digital-arrest/">रांची

: डॉक्टर से 30 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही