Search

 
 
 

बेरमो में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 

Bermo: जिले के जारंगडीह-कथारा मुख्य मार्ग के टाटा ब्लॉक के समीप कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया गया कि, कार संख्या संख्या आरजे 07 सीबी 6532 बोकारो से कथारा की ओर जा रही थी. वहीं विपरीत दिशा से आ रही बाइक संख्या जेएच 09 एक्स 6423 की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार 20 वर्षीय अभिषेक साव बुरी तरह घायल हो गया.

सड़क दुर्घटना में घायल युवक जरीडीह बाजार का रहनेवाला है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को बाहर रेफर कर दिया है. हालांकि घटना की सूचना पर बोकारो थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही