Search

 
 
 

इंस्टाग्राम ने डिलीट किया पंगा गर्ल का पोस्ट, कंगना ने वहीं निकाली अपनी भड़ास

 

LagatarDesk : कंगना">https://www.instagram.com/kanganaranaut/">कंगना

रनौत के साथ सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ पंगा होता ही रहता है. सोशल मीडिया पर हमेशा बयान बाजी करती रहती है. जिसके कारण वो काफी सुर्खियों बटोर रही है. कुछ दिनों पहले कंगना ने बंगाल हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो चुका है. जिसके बाद वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गयी थी. इंस्टाग्राम ने उनका एक पोस्ट डिलीट कर दिया है. पोस्ट के डिलीट होने के बाद कंगना ने वहीं अपनी भड़ास निकाली है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-1-copy-3.jpg"

alt="" class="wp-image-61876" />

कंगना ने स्टोरी में लिखा एक हफ्ते भी नहीं टिक पाऊंगी

कंगना ने पोस्ट डिलीट होने की जानकारी अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करके दी. उन्होंने अपने फैंस को बताया कि इंस्टाग्राम ने उनका एक पोस्ट डिलीट कर दिया है. जिस पर उन्होंने कोरोना को खत्म कर देने की धमकी दी थी. कंगना ने कहा कि किसी की भावनाएं को आहत पहुंची है. कंगना ने कहा कि ट्विटर पे उन्होंने आतंकवादियों और कंयुनिस्टों से सहानुभूति रखने वाला तो सुना था, लेकिन कोविड फैन क्लब. गजब. इंस्टा पर उनको आये हुए दो दिन हुए हैं. लेकिन लगता नहीं कि एक हफ्ते से ज्यादा यहां टिक पाऊंगी.

बंगाल हिंसा को लेकर पहले ही ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट  करके अपने फैंस को बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गयी हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में कोरोना को मामूली फ्लू बताया था. उन्होंने लिखा था कि वो कोरोना को खत्म कर देंगी.  उनकी इसी पोस्ट पर काफी विवाद हुआ. जिसके बाद इंस्टाग्राम ने यह कदम उठाया. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही