Search

 
 
 

गोइलकेरा में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

गोइलकेरा प्रखंड के गुलरुवां गांव निवासी दो युवक अशोक टुडू व लाल मरांडी बइक पर सवार होकर गोइलकेरा बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान महादेवशाल के समीप रतनबुरू पहाड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार दोनों युवक गिरकर  घायल हो गए.
 

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गोइलकेरा-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर रतनबुरू पहाड़ के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह की है. बताया गया कि गोइलकेरा प्रखंड के गुलरुवां गांव निवासी दो युवक अशोक टुडू व लाल मरांडी बइक पर सवार होकर गोइलकेरा बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान महादेवशाल के समीप रतनबुरू पहाड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार दोनों युवक गिरकर  घायल हो गए. अशोक टुडू को सिर,पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरुनी गंभीर चोटें आईं थीं.वहीं लाल मरांडी को हल्की चोटें आई हैं.


घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने अशोक टुडू को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में अशोक टुडू की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही