Search

 
 
 

Jamshedpur News: रामदेव बगान इलाके में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बगान इलाके में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद वाहन मालिक ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कर पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की है.
 

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बगान इलाके में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद वाहन मालिक ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कर पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की है.

 


जानकारी के अनुसार रामदेव बगान निवासी अंबुज कुमार प्रसाद ने 8 जून की देर रात करीब 1:20 बजे अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर- JH05 BN 1498) को काली मंदिर के पास पार्क किया था. इसके बाद वह अपने घर चले गए.

 


अगली सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी. बाइक गायब देखकर उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला.

 


काफी तलाश के बाद अंबुज कुमार प्रसाद ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करने और चोरी गई मोटरसाइकिल को जल्द बरामद करने की मांग की है.

 


शिकायत के साथ उन्होंने मोटरसाइकिल का पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और आधार कार्ड की प्रति भी जमा कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक की तलाश में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही