Search

 
 
 

Ramgarh News: होटल के बाहर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद, एक गिरफ्तार

रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को कुज्जू ओपी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को कुज्जू ओपी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Uploaded Image

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से रजिस्ट्रेशन नंबर JH02B-7488 की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई 2026 को कुज्जू ओपी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक बरामद कर ली.

इसे भी पढ़ें: 

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक राम (पिता- स्वर्गीय रतन राम) के रूप में हुई है. वह वर्तमान में जोगियागढ़ा, ऋषि धर्मकांटा, भरेचनगर सांडी, थाना मांडू (कुज्जू), जिला रामगढ़ का निवासी है. उसका स्थायी पता केदला 03 नंबर, थाना मांडू (वेस्ट बोकारो), जिला रामगढ़ बताया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही