Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, 1 हिरासत में

जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली  मार दी. युवक की मौत मौके पर ही हो गई. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है.
Advertisement
Advertisement

Chatra : जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली  मार दी. युवक की मौत मौके पर ही हो गई. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है.

 

यह घटना चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर नवोदय विद्यालय के समीप चिरैतवा इलाके में हुई, जहां अज्ञात लोगों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक टंडवा का रहने वाला बताया जा रहा है और वह बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान घात लगाए अज्ञात लोगों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग (इश्क) से जुड़ा बताया जा रहा है.

 

इसी कड़ी में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही