Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः नगर आयुक्त ने किया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आने वाली जांच टीम को ध्यान में रखते हुए प्लांट को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण रूप से तैयार रखें. उन्होंने कचरे के प्रसंस्करण, साफ-सफाई व प्लांट परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने प्लांट के कार्यों का जायजा लिया और एजेंसी को RDF, कम्पोस्ट व अनप्रोसेस्ड कचरे का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया.

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आने वाली जांच टीम को ध्यान में रखते हुए प्लांट को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण रूप से तैयार रखें. उन्होंने कचरे के प्रसंस्करण, साफ-सफाई व प्लांट परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्लांट में चल रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की. उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करें. ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही