Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का आज भव्य समापन हो गया. प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
रैपिड कैटेगरी में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष ने पहला स्थान हासिल किया. वहीं तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली दूसरे और हरि माधवन तीसरे स्थान पर रहे. इस श्रेणी के विजेताओं को 75 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया.
वहीं ब्लिट्ज कैटेगरी में महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु ने पहला स्थान प्राप्त किया. रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सायंतन दास दूसरे और तमिलनाडु के हरि माधवन तीसरे स्थान पर रहे. इस श्रेणी में विजेताओं को 50 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
कार्यक्रम के दौरान रांची जिला शतरंज संघ एवं आयोजन समिति के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, आशीष साहू, सुनील कालरा, मृदुल कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.
इस भव्य आयोजन के लिए राज्य शतरंज संघ के संरक्षक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामना संदेश भेजा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment