Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG संकट: गैस सिलेंडर की किल्लत पर राजद ने केंद्र सरकार को घेरा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति के कारण देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने शुक्रवार को एलपीजी गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति के कारण देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है, और इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

कैलाश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिद और गलत नीतियों के कारण भारत को पेट्रोलियम गैस और तेल की समस्या झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के मुद्दे पर केंद्र सरकार की स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आने से देश के 145 करोड़ नागरिकों को महंगाई और गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की चुप्पी और इजरायल को कथित मौन समर्थन के कारण भारत के पुराने सहयोगी देश ईरान ने भारत को आने वाली तेल आपूर्ति रोक दी है. जिसका असर अब पूरे देश में देखने को मिल रहा है.

 

यादव ने कहा कि मार्च का महीना धार्मिक त्योहारों और शादी-विवाह का समय होता है. इस दौरान देश में रमजान का पाक महीना चल रहा है और हिंदुओं का प्रमुख पर्व रामनवमी भी आने वाला है. ऐसे समय में गैस सिलेंडर की किल्लत से गृहणियों और आम परिवारों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

 

उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, तब से महंगाई और आम लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं. राजद की ओर से उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री एलपीजी गैस की कमी की स्थिति को स्वीकार करें और लोगों को झूठा आश्वासन देना बंद करें. साथ ही तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर जनता को राहत दें.

 

यादव ने कहा कि कई उपभोक्ताओं ने हफ्तों पहले डीएसी (DAC) बुकिंग करा रखी है, इसके बावजूद गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर का वितरण नहीं हो पा रहा है. हालात यह हैं कि सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही