Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः पाथरडीह लोको बाजार में निगम की छापेमारी, होटल-मटन-चिकन दुकानों की हुई जांच

टीम ने मिठाई दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व साफ-सफाई की जांच की. साथ ही चिकन, मटन व अंडा की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने दुकानदारों से होल्डिंग टैक्स, कामर्शियल लाइसेंस व अन्य आवश्यक कागजात की जांच की. कई दुकानदारों के कागजात सही नहीं पाए गए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को झरिया के पाथरडीह स्थित लोको बाजार की दुकानों में जांच अभियान चलाया. निगम के खाद्य निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों की टीम के बाजार पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर खिसक निकले.


टीम ने मिठाई दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व साफ-सफाई की जांच की. साथ ही चिकन, मटन व अंडा की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने दुकानदारों से होल्डिंग टैक्स, कामर्शियल लाइसेंस व अन्य आवश्यक कागजात की जांच की. कई दुकानदारों के कागजात सही नहीं पाए गए. इस पर टीम ने तीन दुकानों से 1500 रुपये जुर्माना वसूला.

 

 


एक चिकन दुकानदार टीम को देखते ही दुकान बंद कर फरार हो गया. अधिकारियों ने उसके खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही है. अभियान में फूड इंस्पेक्टर पूनम ज्योति, पशु चिकित्सा पदाधिकारी दीपांजली मरांडी, राजस्व अधिकारी रंजीत कुमार व पवन कुमार सहित निगम के अन्य कर्मचारी शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही