Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः डिप्टी मेयर के चुनाव की सरगर्मी तेज, पार्षद मेनका सिंह ने ठोकी दावेदारी

मेनका सिंह ने कहा कि 33 महिला पार्षदों का उन्हें समर्थन मिल रहा है. मेयर पद पर पुरुष चुना गया है, तो डिप्टी मेयर पद पर महिला को अवसर मिलना चाहिए ताकि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद अब डिप्टी मेयर पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. 18 मार्च को समाहरणालय में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह होना है. उसी दिन पार्षदों के मतदान से डिप्टी मेयर का भी चुनाव किया जाएगा. इसे लेकर जोड़-तोड़ व लॉबिंग का दौर शुरू हो गया है.
धनबाद नगर निगम में कुल 55 वार्ड पार्षद हैं और डिप्टी मेयर बनने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 28 पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा. फिलहाल डिप्टी मेयर पद के लिए जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें वार्ड संख्या 7 से अरुण चौहान, वार्ड 33 से मेनका सिंह, वार्ड 22 से सुमन सिंह और वार्ड 26 से विकास रंजन शामिल हैं.

 

नगर निगम के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो डिप्टी मेयर पद को लेकर अलग-अलग खेमों में रणनीति बनाई जा रही है. बताया जा रहा है कि सिंह मेंशन समर्थक और सांसद ढुल्लू महतो समर्थक पार्षदों की भी अपनी-अपनी लॉबी सक्रिय है. अब देखना यह होगा कि इन खेमों में किसकी रणनीति भारी पड़ती है और किसे पार्षदों का बहुमत समर्थन मिलता है.

 

 

इसी बीच वार्ड संख्या 33 की पार्षद मेनका सिंह ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है. मेनका सिंह पूर्व सांसद पीएन सिंह के परिवार से आती हैं. उन्हें राजनीतिक अनुभव व पारिवारिक समर्थन का भी लाभ मिल रहा है. मेनका सिंह ने अपने आवास पर नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई, जिसमें करीब 22 पार्षदों की मौजूदगी बताई जा रही है. इस बैठक को उनकी दावेदारी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


मीडिया से बातचीत में मेनका सिंह ने कहा कि 33 महिला पार्षदों का उन्हें समर्थन मिल रहा है. मेयर पद पर पुरुष चुना गया है, तो डिप्टी मेयर पद पर महिला को अवसर मिलना चाहिए ताकि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके.उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने चाचा पूर्व सांसद पीएन सिंह का मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही