Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान, सिमडेगा में सरकार खोलेगी नया मेडिकल कॉलेज

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार सिमडेगा जिले में मेडिकल कॉलेज खोलेगी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में कहा कि सरकार भविष्य में प्रत्येक जिलों में एक मेडिकल कॉलेज की खोलेगी. सदन में सत्ता पक्ष के ही विधायक भूषण बाड़ा ने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा उठाया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार सिमडेगा जिले में मेडिकल कॉलेज खोलेगी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में कहा कि सरकार भविष्य में प्रत्येक जिलों में एक मेडिकल कॉलेज की खोलेगी. सदन में सत्ता पक्ष के ही विधायक भूषण बाड़ा ने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा उठाया.

 

विधायक भूषण बाड़ा ने सिमडेगा जिले में मरीजों के इलाज की उचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए. वहां रिम्स की शाखा खोलने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि सिमडेगा, गुमला, कोलेबिरा, लोहरदगा, लातेहार जिले में गंभीर बीमारियों के मरीज के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है. जिसके चलते मरीजों को रांची रेफर किया जाता है, और कई बार मरीज की रास्ते में ही मौत हो जाती है. 

 

वहीं, सदन में झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने तोरपा रेफरल अस्पताल में गायनेकोलाजिस्ट तथा एनेस्थिसिया विशेषज्ञ नहीं होने का मामला उठाया. साथ ही बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, लेकिन तकनीशियन नहीं है. जिसके चलते अल्ट्रासाउंड मशीन उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. इस पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की कमी है. राज्य सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही