Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन पर पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत

पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 2199 किलोमीटर की दूरी तय कर शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची. सांसद ढुल्लू महतो, रेलवे अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं स्टेशन परिसर में ट्रेन का भव्य स्वागत किया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ हो गया है. यह ट्रेन 2199 किलोमीटर की दूरी तय कर शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची. सांसद ढुल्लू महतो, रेलवे अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं स्टेशन परिसर में ट्रेन का भव्य स्वागत किया.


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन पोत्तनूर से चलकर लगभग 2199 किलोमीटर की दूरी तय कर धनबाद पहुंची है. अब धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मार्च को दोपहर 2 बजे धनबाद से रवाना होगी और 16 मार्च की सुबह 11:20 बजे पोत्तनूर (कोयंबटूर) पहुंचेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से धनबाद और पोत्तनूर (कोयंबटूर) के बीच सीधी कनेक्टिविटी बढ़ गई है. यह ट्रेन धनबाद से चलकर बोकारो-रांची-राउरकेला-संबलपुर-टिटिलागढ़-रायगड़ा-विजयवाड़ा-काठपाडी-सलेम होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी.

 


फिलहाल इस ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक आधार पर किया जा रहा है.रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पोत्तनूर से धनबाद तक यह ट्रेन करीब 45 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी, धनबाद से पोत्तनूर लगभग 45 घंटे 20 मिनट में तय की जाएगी. इस ट्रेन में 8 स्लीपर कोच, 11 जनरल कोच, दो दिव्यांग फ्रेंडली कोच व एक पैंट्री कार शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही