Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः डीजे बैन पर सियासत तेज, सांसद ढुल्लू महतो बोले- रामनवमी पर हर हाल में बजेगा डीजे

धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने राज्य सरकार से रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस बार रामनवमी पर हर हाल में डीजे बजेगा.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : त्योहारों पर डीजे बैजाने पर संभावित रोक को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर दो दिन पहले झारखंड विधानसभा में तीखी बहस देखने को मिली थी. अब धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने राज्य सरकार से रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस बार रामनवमी पर हर हाल में डीजे बजेगा.


ढुल्लू महतो शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के स्वागत के पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामनवमी सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है. इसे पारंपरिक तरीके से मनाने का अधिकार सभी को है. सरकार को धार्मिक आयोजनों में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.


उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन परंपराओं का विरोध करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें समझना चाहिए कि धर्म से टकराने का परिणाम हमेशा अधर्म के विनाश के रूप में सामने आया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

 

हाल ही में भूली बस्ती के रवानी परिवार द्वारा लगाए गए जमीन हड़पने के आरोपों को सांसद ढुल्लू महतो ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और झूठे हैं. राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार चाहे तो पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जा सकती है. दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही