Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः आयुक्त ने स्कूल का किया निरीक्षण, गड़बड़ियों पर जताई नाराजगी

आयुक्त ने छात्राओं से सामान्य प्रश्न पूछे, लेकिन कई छात्राएं संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं. इस पर उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई ही शिक्षकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शुक्रवार को चैनपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन समेत अन्य कागजात की जांच-पड़ताल की. जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं. इस पर आयुक्त ने प्राचार्य और शिक्षकों पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया.

 

कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए और कई छात्राएं कक्षा से बाहर शोरगुल करती मिलीं. आयुक्त ने छात्राओं से सामान्य प्रश्न पूछे, लेकिन कई छात्राएं संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं. इस पर उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई ही शिक्षकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

 

 

रजिस्टर व कागजात की जांच में कई पंजियां अद्यतन नहीं मिलीं. उनमें मार्च मही के कॉलम खाली पाए गए. उपस्थिति पंजी में भी गड़बड़ियां मिलीं. 14 मार्च की तिथि पर पहले से ही कुछ छात्राओं को अनुपस्थित दिखाए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई.

 

आयुक्त ने रसोईघर का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन व चावल के भंडारण की भी जांच की. चावल की बोरियों को चूहों ने कुतर रखा था. इस पर नाराजगी जताते हुए प्रचार्य को बच्चों के स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सचिव विजय वर्मा भी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही