Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 14 अप्रैल को होगी परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.

 

अब यह परीक्षा 14 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के 08 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इन जिलों में रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका शामिल हैं.

 

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही