Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG नहीं मिलने से फूड वेंडरों में हाहाकार, व्यवस्था जल्द ठीक करें सरकार: सुरेंद्र सिंह

शहर में एलपीजी गैस की किल्लत से फूड वेंडरों की परेशानी बढ़ती जा रही है. गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे है. इसकी वजह से छोटे-छोटे ठेला, होटल और फास्ट फूड दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. कई फूड वेंडरों ने बताया कि गैस नहीं मिल रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : शहर में एलपीजी गैस की किल्लत से फूड वेंडरों की परेशानी बढ़ती जा रही है. गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे है. इसकी वजह से छोटे-छोटे ठेला, होटल और फास्ट फूड दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. कई फूड वेंडरों ने बताया कि गैस नहीं मिल रहा है. 

 

दुकान चलाना मुश्किल हो गया है. रोजमर्रा की आय भी प्रभावित हो रही है. फूड वेंडर जन पहल के झारखंड कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एलपीजी की कमी से हजारों छोटे कारोबारियों की आजीविका पर असर पड़ रहा है. उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि फूड वेंडर और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके.

 

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो कई फूड वेंडरों के सामने काम बंद करने की नौबत आ सकती है. उन्होंने सरकार से अपील की कि एलपीजी आपूर्ति को सुचारू कर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही