Ranchi: तेजी से गर्मी का तापमान बढ़ रहा है. तेज धूप लोगों को अभी से सताने लगी है. इसका असर जमीन पर भी पड़ने लगा है. जलस्तर नीचे चला जा रहा है. इससे जलाशय, डीप बोरिंग और चपाकलों के पानी पर भी असर पड़ने लगा है. जिसकी वजह से नगर निगम क्षेत्रों में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है.
मार्च महीने में ही लोगों के कुंए सूखने लगे है. इसी कड़ी में नगर निगम के कई क्षेत्र ऐसे है, जहां पानी की समस्या नई नहीं है. इन क्षेत्रों को नगर निगम ने साल 2025 में ड्राईजोन घोषित किया था. जहां पानी की समस्या सबसे अधिक है. नगर निगम ने 361 स्थानों को चिन्हित किए है, जहां पानी की किल्लत सबसे अधिक होती है.
इससे निबटने के लिए नगर निगम ने 53 वार्डों के लिए 70 पानी टैंकर की व्यवस्था की है. इसके साथ ही 1611 मीनी HYDT और 181 HYDT की पेयजल समस्या से निबटने के लिए रखा है.
HYDT को किया जा रहा दुरस्त
नगर निगम की जलापूर्ती शाखा टीम ने पेयजल की समस्या पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है. शहर में खराब पड़े छोट-बड़े मीनी HYDT के मरम्मत किए जा रहे है. साथ ही मीनी HYDT को त्वरित कारवाई करते हुए बदले भी जा रहे है. ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment