Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो समर्थित टिप चटर्जी बनीं देवघर नगर निगम की डिप्टी मेयर

डिप्टी मेयर पद पर झामुमो समर्थित पार्षद टिप चटर्जी ने कब्जा जमाया है. डिप्टी मेयर पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में टिप चटर्जी को 21 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अपर्णा झा को 15 वोट प्राप्त हुए. इस तरह टिप चटर्जी ने 6 वोट के अंतर से जीत दर्ज की.
Advertisement
Advertisement

नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों ने ली शपथ 


Deoghar : देवघर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर झामुमो समर्थित पार्षद टिप चटर्जी ने कब्जा जमाया है. डिप्टी मेयर पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में टिप चटर्जी को 21 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अपर्णा झा को 15 वोट प्राप्त हुए. इस तरह टिप चटर्जी ने 6 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. इसके साथ ही मेयर व डिप्टी मेयर दोनों पदों पर झामुमो का कब्जा हो गया है.


इससे पूर्व विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत व सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. संताल परगना के आयुक्त संजय कुमार ने मेयर को शपथ दिलाई. इसके बाद डिप्टी मेयर पद का चुनाव हुआ. इस मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसी हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

डिप्टी मेयर बनने के बाद टिप चटर्जी के स्वागत के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता विकास भवन पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और जीत का जश्न मनाया.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही