NewDelhi : संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे के केंद्र में कश्मीर मुद्दे को लाने के लिए इस्लामाबाद को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह बात स्वीकार कर ली है. खबर है कि बिलावल भुट्टो ने बैकफुट पर जाते हुए भारत का जिक्र किया. पड़ोसी शब्द का इस्तेमाल करने से पहले भारत के लिए हमारा दोस्त शब्द कहा. बिलावल भुट्टो जरदारी शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. इस क्रम में कहा कि आपने यह भी नोट किया है कि संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को एजेंडे के केंद्र में लाने के लिए हमें विशेष रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है . जान लें कि संयुक्त राष्ट्र के हर मंच पर पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है. हालांकि अपने एजेंडे के लिए कोई समर्थन प्राप्त करने में विफल रहता है इसे भी पढ़ें : Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-vladimir-putin-may-be-forced-to-drop-nuclear-weapons-us-spy-warns/">Russia-Ukraine
War : व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियार गिराने को विवश हो सकते हैं, अमेरिकी जासूस ने चेताया
चंद्रशेखर का LG को और एक पत्र, सिसोदिया को जेल में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट, केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं
War : व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियार गिराने को विवश हो सकते हैं, अमेरिकी जासूस ने चेताया
हमारे.. हमारे… हमारे… पड़ोसी देश, कड़ी आपत्ति जताते हैं
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा `और जब भी कश्मीर का मुद्दा उठाया जाता है, तो हमारे भीतर के दोस्त.. हमारे दोस्त… हमारे.. हमारे… हमारे… पड़ोसी देश, कड़ी आपत्ति जताते हैं, मुखर रूप से आपत्ति जताते हैं और वे एक पोस्ट-फैक्ट नैरेटिव को आगे बढ़ाते हैं जहां वे दावा करने की कोशिश करते हैं कि यह संयुक्त राष्ट्र के लिए कोई विवाद नहीं है, यह एक विवादित क्षेत्र नहीं है जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए मान्यता चाहिए हो. इसे भी पढ़ें : सुकेश">https://lagatar.in/another-letter-from-sukesh-chandrasekhar-to-lg-manish-sisodia-getting-vvip-treatment-in-jail/">सुकेशचंद्रशेखर का LG को और एक पत्र, सिसोदिया को जेल में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट, केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं
Leave a Comment