Search

 
 
 

बिपाशा- करण  ने मनाई अपनी शादी की 10वीं एनिवर्सरी, शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर बिपाशा ने पति करण को बेहद खास अंदाज में विश किया और सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर बिपाशा ने पति करण को बेहद खास अंदाज में विश किया और सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं.

 

 


परिवार संग शेयर की खूबसूरत झलकियां


बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर करण और बेटी देवी के साथ कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में कपल के साथ-साथ उनकी फैमिली बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.शेयर की गई तस्वीरों में उनकी शादी के पल, वेकेशन की यादें और बेटी देवी के साथ बिताए खास लम्हे शामिल हैं.

 

Bipasha Basu Wishes Husband Karan Singh Grover 10th Happy marriage anniversary

 

करण के लिए लिखा इमोशनल नोट


इन तस्वीरों के साथ बिपाशा ने करण की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा -सबसे प्यारे इंसान के साथ 10 साल का आनंद. भगवान जानते थे कि मुझे सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत थी. मेरा जीवन प्यार और सादगी से भरा है. आप हर दिन हमारी जिंदगी को छोटी-छोटी खुशियों से भर देते हैं. हमारे साथ होने के लिए धन्यवाद.उन्होंने आगे लिखा,मैं और देवी दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़कियां हैं. 10वीं एनिवर्सरी की हार्दिक शुभकामनाएं.

 


‘अलोन’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी


बिपाशा और करण की पहली मुलाकात साल 2014 में फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दो साल तक डेटिंग करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को उन्होंने शादी कर ली.साल 2022 में कपल के घर बेटी देवी का जन्म हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आई.

 

दोनों का करियर


बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा और ‘जिस्म’, नो एंट्री, धूम 2, रेस जैसी फिल्मों में काम किया.वहीं करण सिंह ग्रोवर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल है’ से लोकप्रिय हुए और बाद में फिल्मों व वेब सीरीज में भी नजर आए.इस खास मौके पर फैंस भी इस कपल को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

https://lagatar.in/measles-outbreak-in-jamtaras-petari-village-two-patients-confirmed-health-department-on-alertन

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही