Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिपाशा और मोहम्मद शकरुदीन ने बोकारो का नाम किया रौशन, एशियन पावर लिफ्टिंग में 5 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता

Bokaro : एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बोकारो के गुरुकुल में ट्रेनिंग ले रहे दो खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है. मेडल जीतकर दोनों खिलाड़ियों ने बोकारो का नहीं बल्कि झारखंड और भारत का भी नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के लिए हर भारतीय इन्हें गौरवान्वित कर रहा है. बिपाशा ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता. वहीं मोहम्मद शकरुदीन शाहा ने अलग-अलग इवेंट में दो गोल्ड मेडल हासिल किया. (पढ़े, जुगजुग">https://lagatar.in/ranchi-court-refuses-to-ban-the-release-of-jugjug-jio-the-decision-given-after-watching-the-film/">जुगजुग

जियो फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से रांची कोर्ट का इनकार, फिल्म देखने के बाद दिया फैसला )

कोयंबटूर में आयोजित चैंपियनशिप में 5 गोल्ड और एक सिल्वर जीता

पावर लिफ्टिंग कोचिंग गुरुकुल के कोच देवी प्रसाद चटर्जी ने कहा एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 17 से 21 जून तक भारत के कोयंबटूर में आयोजित किया गया था. भारत की तरफ से चैंपियनशिप की मेजबान गुरुकुल के दो खिलाड़ी बिपाशा और मोहम्मद शकरुदीन शाहा ने की. बिपाशा ने भारत की झोली में तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल डाला. वहीं मोहम्मद शकरुदीन शाहा ने दो गोल्ड मेडल अलग-अलग इवेंट में हासिल किया. दोनों खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश के लिए एक कीर्तिमान रचा. इसे भी पढ़े : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-spokesperson-pratul-shahdev-detained-by-police-was-going-to-picket-in-front-of-dc/">लातेहार

: BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने हिरासत में लिया, DC के समक्ष देने जा रहे थे धरना

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी जीता था 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल

गुरुकुल के कोच देवी प्रसाद चटर्जी ने बताया कि दोनों बच्चों ने 3 महीने पहले उदयपुर में राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड की तरफ से खेला था. पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दोनों बच्चों ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर हासिल किया था. जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ था. इसे भी पढ़े : WhatsApp">https://lagatar.in/amazing-feature-on-whatsapp-now-selected-people-in-the-contact-list-will-be-able-to-see-your-dp/">WhatsApp

पर आया कमाल का फीचर, अब कॉन्टैक्ट लिस्ट में चुनिंदा लोग ही देख सकेंगे आपकी DP [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही