Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इरफान को बिरंची ने दी चेतावनी- होश में आ जायें, नहीं तो हमलोग फरियाने को तैयार हैं

Advertisement
Advertisement
Bokaro : झारखंड बीजेपी के मुख्य सचेतक और विधायक बिरंची नारायण ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को चेतावनी दी है. चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी के पक्ष में उतरते हुए बिरंची ने कहा कि इरफान अंसारी हमेशा बचकानी हरकत करते हैं. वे थोड़ा होश में रहें, नहीं तो जैसे चाहेंगे, वैसे फरियाने को हम तैयार हैं. बिरंची नारायण में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं.

इसे भी पढ़ें - नियुक्ति">https://lagatar.in/on-appointment-babulal-targeted-hemant-government-jmm-said-where-are-14-crore-jobs-in-7-years/93170/">नियुक्ति

पर बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, JMM ने कहा,’ 7 साल में 14 करोड़ नौकरियां कहां हैं’

बाउरी को साउथ इंडियन गुंडा बोलने पर भड़के बिरंची

बिरंची नारायण ने इरफान अंसारी द्वारा अमर बाउरी को साउथ इंडियन गुंडा कहने पर नाराजगी जतायी. कहा कि जब से कांग्रेस के सहयोग से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से राज्य में दलितों और आदिवासियों का उत्पीड़न शुरू हो गया है. यह सरकार दलित विरोधी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी को अविलंब इरफान अंसारी पर कार्रवाई करना चाहिए.

सदन के अंदर भी बचकानी हरकत करते हैं इरफान

उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी सदन के अंदर भी बचकानी हरकत करते हैं, जो मर्जी होता है बोल देते हैं. काफी निंदनीय है. वे खुद एक जनप्रनिधि हैं, इसलिए उन्हें दूसरे जनप्रतिनिधि का सम्मान करना चाहिए. बीजेपी की यह परंपरा नहीं है कि विरोधियों को उसी की भाषा में हम जवाब दें. लेकिन पानी सिर से उपर हो गया तो वे जैसा चाहेंगे, वैसा फरियाने के लिए हम तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cms-assurance-will-soon-decide-on-pending-promotion-of-st-sc-officers-and-personnel/93160/">सीएम

का आश्वासन, जल्द होगा ST-SC अधिकारियों व कर्मियों के लंबित प्रमोशन पर फैसला

बाउरी से जल्द माफी मांगें इरफान

विधायक ने कहा कि इरफान अंसारी जल्द से जल्द अमर बाउरी से माफी मांगें और हेमंत सरकार इरफान पर कार्रवाई करे. सरकार ये न समझे बीजेपी के कार्यकर्ता डरने वाले हैं. हम कोविड प्रोटोकॉल के कारण सड़क पर नहीं उतर रहे हैं. कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष द्वारा अगर मर्यादा भंग की जाएगी, तो हम भी संकोच नहीं करेंगे और माकूल जवाब देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही