Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीरभूम हिंसा : रामपुरहाट पहुंची सीबीआई की टीम, आठ लोगों को जला कर मार डालने का रहस्य उजागर होगा!

Advertisement
Advertisement
 Kolkata : आज शनिवार को सीबीआई के डीआईजी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने  रामपुरहाट पहुंचकर बीरभूम हिंसा मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी. पश्चिम बंगाल स्थित  बीरभूम जिले के रामपुरहाट के एक ब्लॉक के बड शाल ग्राम पंचायत के तहत बागतुई गांव में पिछले सोमवार को नरसंहार की घटना हुई थी. इसमें आठ लोगों को जिंदा जला कर मार डाला गया था. इस मामले में  कोलकाता हाईकोर्ट स्वत:  संज्ञान लिया था. मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी थी. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/akhilesh-was-elected-the-leader-of-the-legislature-party-in-the-meeting-of-the-sp-legislature-party-shivpal-yadav-was-not-called/">सपा

विधायक दल की बैठक में अखिलेश विधायक दल के नेता चुने गये, शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया

साल्टलेक में सीबीआई कार्यालय में अहम बैठक हुई

खबर है कि शुक्रवार को ही सीबीआई की फॉरेंसिक टीम  बागतुई गांव पहुंचकर जले हुए घरों से नमूना संग्रह किया था. इससे पूर्व  कोलकाता साल्टलेक में सीबीआई कार्यालय में कल एक अहम बैठक हुई थी.    और शनिवार को डीआईजी के नेतृत्व में 15 सदस्यों वाली सीबीआई टीम रामपुरहाट के बागतुई ग्राम पहुंच गयी. हालांकि घटना के दूसरे दिन मंगलवार से ही जिला पुलिस बल गांव में पिकेट लगाकर बैठी हुई है. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद गांव में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. इसे भी पढ़ें :  इस">https://lagatar.in/are-you-ready-for-this-calamity-price-of-800-essential-medicines-hiked-by-10-percent-from-april-1/">इस

आफत के लिए तैयार हैं आप! 800 आवश्यक दवाओं की कीमत में एक अप्रैल से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

अनारूल हुसैन को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम जांच कर रही एसआईटी की टीम ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी भादू शेख के साले राजेश शेख को गिरफ्तार किया था. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गिरफ्तार अनारूल हुसैन को रामपुरहाट अदालत ने 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अनारूल से पुलिस लगातार पूछताछ चला रही है. अब सीबीआई की टीम  गिरफ्तार से  पूछताछ करेगी.  पीड़ित परिवारों से भी बातचीत की जायेगी.

21 लोगों के खिलाफ मामला दायर

सीबीआई ने शुक्रवार को ही 21 लोगों के खिलाफ मामला दायर किया था. इन सबके बीच में आज भी बागतुई गांव दहशत में है .गांव के अधिकतर लोग गांव में अपने घरों में ताला लगा कर पलायन कर गये हैं. इसके पीछे क्या वजह है अभी तक खुलकर सामने नहीं आया है. सीबीआई के आने के पूर्व ही गांव में अधिकतर घरों में ताला लगने का क्या कारण हो सकता है. यह जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पायेगा. इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishor-has-met-rahul-and-priyanka-gandhi-can-be-helpful-for-congress-in-gujarat/">प्रशांत

किशोर ने की है राहुल और प्रियंका गांधी से की मुलाकात, गुजरात में कांग्रेस के काम आ सकते हैं!

शुभेंदु अधिकारी रामपुरहाट एसडीओ कार्यालय के समक्ष  धरने पर बैठे

जानकारी के अनुसार बागतुई नरसंहार की घटना को लेकर राज्य विधानसभा के विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी रामपुरहाट एसडीओ कार्यालय के समक्ष आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं .सीबीआई जांच को लेकर विरोधी दल के नेताओं ने खुशी जाहिर की है. जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा ने  कहा है कि सीबीआई जांच पर उन लोगों को पूरा भरोसा है. वे चाहते हैं कि जिन लोगों के साथ यह पैशाचिक घटना घटी है उन्हें न्याय मिले.

रामपुरहाट थाना में  बैठक

सीबीआई की टीम और एसआईटी दोनों ही जांच टीमों के ऑफिसरों ने रामपुरहाट थाना में अहम बैठक की.  बताया जाता है कि डीआईजी अखिलेश सिंह के साथ मौजूद टीम में 15 सदस्य शामिल है. सीबीआई की 30 सदस्यों की टीम तीन भागों में विभक्त होकर जांच कर रही  है. जिला पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया. जान लें कि  पुलिस ने दस धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन धाराओं को सीबीआई जांच दल ने भी लागू कर दिया है इनमें धारा 302, 307, 326, 120 (बी), 148, 149, 427, 435 और 436 शामिल हैं .साजिश, आगजनी, और पूर्व नियोजित हत्या के आरोप लगाए गए हैं.शनिवार सुबह से ही जिला पुलिस बागतुई इलाके की सुरक्षा के लिए काम कर रही है. पुलिस डीजी मनोज मालवीय के नेतृत्व में मौके पर अस्थाई कैंप लगाया गया है. कई पुलिसकर्मी पहरे पर हैं .जिला पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सरकार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. बताया गया है कि पीड़ित परिजन जहां रहते  हैं वहां पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही