Search

 
 
 

बीजेपी का आरोप - कोविड वैक्सीन बर्बाद करने में झारखंड पूरे देश में अव्वल

 

झारखंड में बर्बाद हुए केंद्र से मिले 37.3% वैक्सीन- दीपक प्रकाश

Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि झारखंड सरकार कोविड वैक्सीन की बर्बादी कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दिए जा रहे जीवन रक्षक कोरोना वैक्सीन की बर्बादी के मामले में झारखंड पूरे देश मे पहले स्थान पर है. बात- बात पर केंद्र पर दोषारोपण की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनता जवाब चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार के मिसमैनेजमेंट की वजह से राज्य में 37.3% वैक्सीन की बर्बादी हुई है. आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?

दूसरे राज्य वैक्सीन बर्बाद करने में झारखंड से काफी पीछे

दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में केंद्र से दिये गये कोविड वैक्सीन की बर्बादी सबसे ज्यादा 37.3 फीसदी हुई है. जबकि छत्तीसगढ़ में 30.2 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुए हैं. तमिलनाडु में 15.5 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 10.8 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 10.7 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुए हैं.

केंद्र से मिली मदद के लिए धन्यवाद देने के बजाए आलोचना में लगे हैं सीएम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना संकट में झारखंड को हर संभव मदद कर रही है. ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, रेमेडिसिवर समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में केंद्र सरकार से राज्य को मदद मिल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री लगातार राजनीति करने में व्यस्त हैं. केंद्र से मिले मदद के लिए धन्यवाद देने के बजाए मोदी सरकार की आलोचना करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि संकट के कठिन समय में राज्य को मिले 37.03 फीसदी वैक्सीन की बर्बादी यह बता रहा है कि राज्य सरकार जनता की जिंदगी बचाने के लिए कितनी गंभीर है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन हर नाकामी की ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने के बजाए केंद्र से मिली सुविधाओं को बर्बाद करने के बजाए उन्हें लोगों तक पहुंचाने की दिशा में काम करें.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही