Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी का आरोप- सरकार में सब ठीक नहीं, मंत्री और विपक्ष दोनों की अनदेखी हो रही

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने कहा कि मंत्री अपनी ही बात सरकार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं और अधिकारी विपक्ष के नेताओं की भी बात नहीं सुन रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने कहा कि मंत्री अपनी ही बात सरकार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं और अधिकारी विपक्ष के नेताओं की भी बात नहीं सुन रहे हैं.

 

प्रदीप सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पिछले एक महीने से अपनी बात पत्र और मीडिया के जरिए रख रहे हैं. लेकिन उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जनता की समस्याएं दूर करनी चाहिए, वे खुद अपनी परेशानी बता रहे हैं.

 

उन्होंने दिल्ली में हुए निवेशक सम्मेलन का भी जिक्र किया. उनका आरोप था कि इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री को नहीं बुलाया गया. जबकि निवेश और पैसे से जुड़े मामलों में उनके विभाग की बड़ी भूमिका होती है. बीजेपी ने इसे वित्त मंत्री की अनदेखी बताया.

 

प्रदीप सिन्हा ने कहा कि अधिकारी भी विपक्ष के नेताओं की बात नहीं सुन रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का फोन देवघर के डीसी और एसपी ने नहीं उठाया. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक जरूरी मामले में डीजीपी से बात करने की कोशिश की, लेकिन न फोन उठाया गया, न संदेश का जवाब मिला और न ही वापस कॉल किया गया.

 

कानून व्यवस्था पर भी बीजेपी ने सवाल उठाए. प्रदीप सिन्हा ने कहा कि कई थानों में लोगों की एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है. उन्हें बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि रांची में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुलेआम कहता है कि उसे एसपी से भी डर नहीं लगता. उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

 

प्रदीप सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उनका कहना था कि कांग्रेस के प्रभारी के आने के बाद भी सरकार के अंदर चल रही समस्याओं का कोई हल नहीं निकला. उन्होंने कहा कि अगस्त में विधानसभा का सत्र शुरू होगा. बीजेपी इन सभी मुद्दों को सदन में उठाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत होनी चाहिए. लोकतंत्र में संवाद जरूरी है और सरकार को विपक्ष की बात भी सुननी चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही