Search

 
 
 

भाजपा का आरोप, इंदिरा गांधी, कांग्रेस ने सीआईए-केजीबी से पैसे लिये, 40 फीसदी सांसद सोवियत पेरोल पर थे

राहुल के आरोपों से असहज भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. भाजपा ने अब नेहरू, इंदिरा गांधी के समय के मुद्दे उठा कर कांग्रेस पर हमला किया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया है कि कांग्रेस जब सत्ता में थी,  तब वह विदेशी जासूसों से घिरी रहती थी. भाजपा नेताओं ने  Mitrokhin Archives का हवाला दिया.
 
  • पीयूष गोयल ने  राहुल गांधी को नकारात्मक राजनीति का पोस्टर बॉय करार दिया.
  • गांधी परिवार Compromised राजनीतिक परिवार है.
  • भाजपा नेताओं ने  Mitrokhin Archives का हवाला दिया.

 New Delhi : US ट्रेड डील पर कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हल्ला बोल रही है. इसे लेकर भाजपा आगबबूला है. नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी हर दिन कह रहे हैं पीएम मोदी ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है.पीएम मोदी को Compromised पीएम करार दे रहे हैं. याद करें कि उन्होंने बजट सत्र में लोकसभा में भी इस मुद्दे को उभारा था,  

 

   

राहुल के आरोपों से असहज भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. भाजपा ने अब नेहरू, इंदिरा गांधी के समय के मुद्दे उठा कर कांग्रेस पर हमला किया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया है कि कांग्रेस जब सत्ता में थी,  तब वह विदेशी जासूसों से घिरी रहती थी. भाजपा नेताओं ने  Mitrokhin Archives का हवाला दिया.


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जासूसों से घिरी रहती थी. उन्हें कोई भी दस्तावेज मिनटों में हासिल हो जाता था. दावा किया सब पर CIA और KGB का कब्ज़ा था. गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने सीआईए और केजीबी दोनों से पैसे लिये थे. 

 
भाजपा नेताओं ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि 1976 में सोवियत संघ ने रुपये-रूबल की दर में परिवर्तन करवा दिया था. यानी भारत की अर्थव्यवस्था को विदेशी जासूसों ने  हथियार के रूप में इस्तेमाल किया.


मित्रोखिन आर्काइव का जिक्र करते हुए बताया कि 1930-1980 तक की टॉप सीक्रेट KGB फाइलों का एक बड़ा कलेक्शन है, जिसे सीनियर आर्काइविस्ट वासिली मित्रोखिन ने 1992 में UK फरार हो जाने के बाद स्मगल कर बाहर निकाला था.


सुधांशु त्रिवेदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, इंदिरा गांधी के समय CIA हर नीम के पेड़ के नीचे थी. क्योंकि उन्होंने  पैसे लिये और राजनीतिक फ़ायदे के लिए उनके(CIA) साथ कोऑपरेट किया.  ब्रिटिश डिप्लोमैट्स के बयान का हवाला दिया  कि CIA पर उनका इनकार बहुत कन्विंसिंग नहीं था.


सुधांशु त्रिवेदी ने यहां तक कहा कि इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने CIA और KGB दोनों से धन लिया. कैश से भरे KGB सूटकेस सीधे प्राइम मिनिस्टर के पास पहुंचाए गये. आरोप लगाया कि 40 फीसदी कांग्रेस सांसद सोवियत पेरोल पर थे.  


पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा  कि गांधी परिवार Compromised राजनीतिक परिवार है.  तंज कसा कि राहुल गांधी मतलब कॉम्प्रोमाइज. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास और वर्तमान विदेशी ताकतों के प्रभाव में राष्ट्रहित और जनहित से कॉम्प्रोमाइज करने वाला रहा है.  पीयूष गोयल ने  राहुल गांधी को नकारात्मक राजनीति का पोस्टर बॉय करार दिया. 


 राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को संदिग्ध बताते हुए कहा कि वे वहां कॉम्प्रोमाइज करते हैं. किस तरह की विदेशी ताकतों से उनके संबंध हैं, यह सभी जानते हैं.    

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही