Search

 
 
 

किसान महाचौपाल : राहुल का आरोप, चीन को जवाब देने के समय मोदी गायब हो गये, US ट्रेड डील, एपस्टीन फाईल्स का जिक्र किया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भोपाल जाने से पूर्व दिल्ली में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है. खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में आकर उनकी भारत विरोधी शर्तें मान लीं हैं.
 

Bhopal  : US ट्रेड डील के विरोध में आज मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने  किसान महाचौपाल का आयोजन किया.  महाचौपाल को नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया. 

 

 

 

इससे पहले राहुल गांधी के भोपाल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. किसान महाचौपाल में राहुल गांधी ने  किसानों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर करारा हमला बोला. आरोप लगाया कि  पहली बार लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया. इस क्रम में राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए  प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा किया.

 

राहुल गांधी ने कहा, किताब में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने साफ लिखा है कि जब चीन के टैंक हिंदुस्तान की जमीन में घुस  रहे थे तो उन्होंने राजनाथ सिंह को फोन किया और  पूछा कि क्या ऑर्डर है? लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली.  श्री  नरवणे  को  उनके हाल पर छोड़ दिया गया. राहुल ने आरोप लगाया कि जब चीन को जवाब देने का समय आया, तब पीएम मोदी गायब हो गये.

 

 राहुल गांधी ने US ट्रेड डील को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के साथ धोखा किया है. आरोप लगाया कि किसानों को अमेरिका के हाथों बेच दिया गया है.  राहुल गांधी ने  कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पांच महीने से रुका हुआ था,  क्योंकि इसमें कृषि और कृषि उत्पाद शामिल थे.

 

राहुल गांधी  के अनुसार देश के  किसान, खेत मजदूर और यहां तक कि सरकार भी यह नहीं चाहती थी. लेकिन शाम को संसद छोड़ने के बाद मोदी ने ट्रंप को फोन किया. उन्होंने झूठ बोला, दिखावा किया कि कांग्रेस की महिला सांसद हमला करने वाली थीं, लेकिन इसके बजाय सीधे फोन किया और कहा कि वह सौदा करने के लिए तैयार हैं.  राहुल गांधी महाचौपाल में एपस्टीन फाईल्स. अडानी, अनिल अंबानी की जिक्र कर मोदी सरकार को घेरा. 

 

भोपाल पहुंचने से  पहले  राहुल गांधी ने  दिल्ली में  कहा कि  US ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया है. आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया है. यह शर्म की बात है. कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी चिंतित हैं.   

 

उधर मल्लिकार्जुन खड़गे ने भोपाल जाने से पूर्व दिल्ली में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है.

 

खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में आकर उनकी भारत विरोधी शर्तें मान लीं हैं. इस कारण देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी. किसानों के हितों के खिलाफ फैसले लिये गये हैं, जो देश को कमजोर करने वाले हैं.इस क्रम में खड़गे ने कहा, कांग्रेस डरने वाली नहीं है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही