Search

 
 
 

शर्टलेस प्रदर्शन :  युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर राहुल ने कहा, अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में युवा कांग्रेस द्वारा किये गये शर्टलेस प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ रहा है.  दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित आठ सदस्यों को गिरफ्तार किये जाने की कांग्रेस ने निंदा की है.
 

New Delhi : एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में युवा कांग्रेस द्वारा किये गये शर्टलेस प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ रहा है.  दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित आठ सदस्यों को गिरफ्तार किये जाने की कांग्रेस ने निंदा की है.

 

 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आलोचना की है. उन्होंने यूथ कांग्रेस के सदस्यों को निडर करार देते हुए उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की सराहना की है.  


राहुल गांधी ने एक्स  पर डाले गये अपने पोस्ट में कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है. यह हमारे खून में है. यह हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है.


राहुल गांधी ने लिखा कि मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ निडर होकर देशहित में अपनी आवाज उठाई है.


आरोप लगाया कि US ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है. लिखा कि यह डील देश के किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचायेगी. हमारा डेटा अमेरिका के हाथों में सौंप दिया जायेगा. 


राहुल के अनुसार इस सच्चाई से देश को अवगत कराने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित युवा कांग्रेस के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है. राहुल के कहा कि कांग्रेस और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं.


सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है. हमें डरना नहीं है. सच और संविधान हमारे साथ हैं. जान लें कि दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को 20 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आज मंगलवार सुबह लगभग 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया है.

 

 
  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही