Search

 
 
 

शर्टलेस प्रदर्शन मामला : दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को किया गिरफ्तार

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  यह कार्रवाई भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन को लेकर की गई है.
 

Lagatar Desk :  भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  यह कार्रवाई भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन को लेकर की गई है. 

 

जानकारी के अनुसार, उदय भानु चिब को मंगलवार अहले सुबह लगभग साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने चिब को करीब 20 घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ की. फिलहाल उन्हें तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है. इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

 

 मौजूदा हालात को देखते हुए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मौके पर भारी संख्या में सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं. दिल्ली पुलिस ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

Uploaded Image

 

चिब की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध

कांग्रेस ने इस कदम को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है. तिरुवल्लुर से सांसद शशिकांत सेंथिल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 20 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद सुबह 4 बजे की गई यह गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पार्टी को उदय भानु और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गर्व है और युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही