Search

 
 
 

दुमका : DIG आवास के पास अपराधियों ने अखबार एजेंट को मारी गोली

दुमका में अरूण सिंह नाम के  अखबार एजेंट को गोली मार दी गई है. घटना मंगलवार की अहले सुबह शहर के बीचो बीच डीआईजी आवास के पास की है.
 

Dumka :  दुमका में अरूण सिंह नाम के  अखबार एजेंट को गोली मार दी गई है. घटना मंगलवार की अहले सुबह शहर के बीचो बीच डीआईजी आवास के पास की है. घटना के बाद अखबार विक्रेताओं में खौफ और आक्रोश का माहौल है. 

 

जानकारी के मुताबिक, अरुण सिंह डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी.  गोली अरूण सिंह के पीठ में लगी है. घटना के बाद उन्हें दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया.

 

जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. संभवतः उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया जायेगा. अपराधियों ने अरुण सिंह को गोली क्यों मारी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. 

 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. हालांकि समाचार लिखे जाने तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही