Search

 
 
 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, पुलिस ने नाबालिगों के बयान दर्ज किये

यह मामला तब उजागर हुआ, जब  मथुरा-वृंदावन निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने  माघ मेले के दौरान नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था.
 

Prayagraj  :  यौन शोषण मामले में आरोपी बनाये गये शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. खबर है कि उनके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद झूंसी पुलिस हरदोई पहुंची. वहां कथित पीड़ित नाबालिग बच्चों के बयान दर्ज किये .


सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बालकों से अलग-अलग पूछताछ की. इसके अलावा सामूहिक रूप से भी पूछताछ की गयी.  पूछताछ के क्रम में बच्चों द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहित अन्य व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाये जाने की सूचना है.


पुलिस ने दोनों पीड़ित बच्चों का कलम बंद बयान दर्ज किया. इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गयी. पुलिस ने उनका मेडिकल भी कराया. सूत्रों के अनुसार बच्चों ने वही बयान दोहराया, जो  एफआईआर में दर्ज है.  बयान दर्ज होने के बाद अवमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी हो सकती है.  


इससे पूर्व एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के निर्देश पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के विरुद्ध झूंसी थाने में FIR दर्ज की गयी थी.


पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3, 4(2), 5, 6, 16 और 17 के तहत दोनों नामजद आरोपियों के अलावा कुछ अज्ञात व्यक्तियों को भी अभियुक्त बनाया है.


यह मामला तब उजागर हुआ, जब  मथुरा-वृंदावन निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने  माघ मेले के दौरान नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था.  

 

इस संबंध में  खबर आयी है  कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. 

  

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही