Search

 
 
 

खेल विभाग के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, BJP का दावा-सरकार को 6 करोड़ का हुआ नुकसान

प्रदेश भाजपा ने राज्य के खेल विभाग के एक टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हेमंत सरकार के खेल विभाग ने स्पोर्ट्स किट की खरीद में बड़ा घोटाला किया है.
 

Ranchi :   प्रदेश भाजपा ने राज्य के खेल विभाग के एक टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हेमंत सरकार के खेल विभाग ने स्पोर्ट्स किट की खरीद में बड़ा घोटाला किया है. भाजपा का दावा है कि खेल विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के तहत एल वन कंपनी को ठेका देने के बजाय एल-टू कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दे दिया, जो ऊंची दर पर सामान दे रही है. इससे सरकारी खजाने को लगभग 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

 

मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग 


भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इस मामले में विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.  वहीं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी इस मुद्दे को उठाया है और सीएम से टेंडर को अविलंब रद्द कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही