Search

 
 
 

Latehar News: बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, एक दूसरे के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Latehar News: बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को निष्कासित करने तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी. जब इस बात की खबर कांग्रेस नेताओं को लगी, तो वे भी भाजपा कार्यालय पहुंच गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
 
बीजेपी कार्यकर्ता से तख्ती छीनते कांग्रेसी कार्यकर्ता

Latehar News: जिले में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. भाजपा कार्यालय के पास कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई. दरअसल, महिला सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अपर्णा सिंह के नेतृत्वय में होटवाग स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया.

 

जिलाध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को निष्कासित करने तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. जब इस बात की खबर कांग्रेस नेताओं को लगी, तो वे भी भाजपा कार्यालय पहुंच गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 

इसे भी पढ़ें: 

प्रदेश कांग्रेस सचिव आफताब आलम ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्ता ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के हत्यारे हैं. केंद्र सरकार ने जबरन एसआईआर देश के 17 करोड़ वैध वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटवा दिया. इसी दौरान भाजपा नेता भी वहां आ गए, तभी एक कांग्रेसी नेता भाजपा नेता मनीर उरांव के हाथों से तख्ती खींच कर फेंक दिया. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जम कर झड़प हुई. बाद में बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही