Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई बढ़ाकर BJP ने तोड़ी कमर, अब लाउडस्पीकर व हनुमान चालीसा से भटका रही : सुदिव्य कुमार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड की राजनीति में इन दिनों उठापटक जोरों पर है. मुख्यमंत्री के भेजे नोटिस पर निर्वाचन आयोग क्या एक्शन लेगा, अभी गर्त में छिपा है. इस बीच जेएमएम और कांग्रेस ने एक संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर महंगाई पर भाजपा को घेरा. जेएमएम के गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, आज जब झारखंड सहित पूरे देश में महंगाई चरम पर है. मध्यम वर्ग की कमर बीजेपी अपने नीतियों से तोड़ चुकी है. लोगों की थाली से निवाला छिन गया है, तो इस समय बीजेपी लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा जैसे मुद्दे को लाकर जनता को उसके बुनियादी सुविधाओं से भटका रही है. इसी कड़ी में अब झारखंड में भी ईडी, सीबीआई जैसे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर हेमंत सरकार को भी अस्थिर करने का काम बीजेपी कर रही है. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-inquiry-report-pooja-singhals-husbands-land-case-pulse-hospital-missing/">EXCLUSIVE:

पूजा सिंघल के पति के PULSE अस्पताल के जमीन मामले की जांच रिपोर्ट गायब!
https://www.youtube.com/watch?v=M-pjTCAKPk4

विधायक इरफान अंसारी ने महंगाई पर केंद्र को घेरा

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने भी महंगाई को लेकर भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा, आज बीजेपी ने महंगाई बढ़ाकर देश की जनता को बदहाल जीवन जीने को विवश कर दिया है. इरफान ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर झारखंड के सत्ता में आने का सपना देख रही है. जिसे जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन कभी पूरा नहीं होने देगी. गठबंधन सरकार हमेशा झारखंड की जनता के हितों के लिए काम कर रही है और करती रहेगी. इस दौरान उन्होंने बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी बिन पेंदी के लोटा हैं. जब वे जेवीएम में थे तो भाजपा पर आरोप लगा रहे थे, अब भाजपा में जाकर लोकप्रिय हेमंत सरकार को बदनाम कर रहे हैं. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही लोकतंत्र की प्रहरी है, लेकिन भाजपा इसी लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें –माइनिंग">https://lagatar.in/mining-lease-case-cm-hemant-soren-seeks-additional-time-to-reply-to-ec/">माइनिंग

लीज मामला : EC को जवाब के लिए CM हेमंत सोरेन ने मांगा अतिरिक्त समय
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही